किला मैदान का होगा सौन्दर्यी करण, मंत्री का एलान

0
1055

बक्सर खबर : जिले के प्रभारी मंत्री शिवचन्द्र राम पिछले दो दिनों से जिले के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री के सात निश्चय ये जुड़े मुद्दों की गहन समीक्षा हुयी। शुक्रवार को उन्होंने जिला अतिथिगृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। जोर देते हुए उन्होंने कहा कि किला का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए पचास लाख रुपये की राशि वे कला संस्कृति विभाग से आवंटित कराएंगे। राजद विधायक शिवचन्द्र राम इसी विभाग के मंत्री भी हैं। मैदान की हालत पर चिंता प्रकट करते हुए कहा यहां बडे गेट लगेंगे। जिससे मैदान को बचाया जा सके। यहां वाहन स्टैंड का नजारा दिखता है। इसी सूरत बदलनी चाहिए। सुबह लोग टहलने आए, बच्चे खेल के मैदान का आनंद लें। इस लायक इसे बनाया जाएगा। उनके साथ पत्रकार वार्ता में ब्रह़़मपुर विधायक शंभु यादव व शेषनाथ यादव जिलाध्यक्ष राजद भी मौजूद रहे।

विद्यालय की व्यवस्था से खुश नहीं हैं मंत्री
बक्सर : प्रभारी मंत्री सदर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय नदांव पहुंचे थे। व्यवस्था पर नाराजगी प्रकट करते हुए उन्होंने कहा स्वच्छता और मध्यान भोजन पर और ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

धीमी गति से चल रहा है सेतु निर्माण का कार्य
बक्सर : अपनी समीक्षा बैठक में मंत्री ने पाया कि जिले में चल रहे मुख्यमंत्री सेतु निर्माण का कार्य बहुत धीमा है। इसका जिक्र उन्होंने मीडिया से किया। जो छह पुल वर्ष सत्रह में पूरे होने हैं। उनमें उदरा भांगड़, डुमरांव में काव नदी पर हनैयी गांव के पास, इटाढ़ी में ठोरा नदी पर बैंकुण्डपुर के पास, ब्रह्मपुर के बलुआ घाट, अरियांव में बाल खरी के डेरा, कंचन नदी पर बसंतपुर के पास।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here