काॅमर्स में एस.ओ.ई ने फिर लहराया परचम, शालू बनी टाॅपर

0
5000

बक्सर खबरः डुमरांव में एस.ओ.ई काॅमर्स क्लासेज का दुसरा साल भी जलवा बरकार है। शालू कुमारी ने 2017 में 77.60 फिसदी अंक लाकर टाॅपर बनी। जबकि 2017 में पुजा कुमारी 80 फिसदी के साथ पुरे बिहार में नम्बर दो पर थी। इसकी जानकारी एस.ओ.ई काॅमर्स क्लासेज के शिक्षक क डाक्टर अभिषेक कुमार ने प्रेस नोट जारी कर बक्सर खबर को दी गयी। अभिषेक ने बताया कि शालू के अलावे रजनी कुमारी 71.6 फिसदी, पुजा कुमारी 70.6 फिसदी, रागनी कुमारी 70.2 फिसदी, रूची कुमारी 65.4 फिसदी, सन्या राज 65.2 फिसदी के साथ एस.ओ.ई काॅमर्स क्लासेज में टाॅप पर है। इसके अलावे रचना 62, रीमा कुमारी 63, कौशल कुमार 62, अंकिता कुमारी, सुमित्रा वर्मा, मधु कुमारी, संध्या पिंकी कुमारी ने प्रथम स्थान पाकर कोंचिंग का नाम रौशन किया। अभिषेक ने बताया कि अभी फिलहाल यह दावा नही है कि शालू बक्सर में प्रथम है। देर शाम तक रिजल्ट साफ हो जायेगा। परन्तु उम्मीद है कि शालू जिले इंटर काॅमर्स में टाॅप होगी। डाक्टर अभिषेक ने कहा कि शिक्षक मार्गदर्शक की भूमिका में होता है।
रिजल्ट देख झूम उठा शालू का परिवार
बक्सर खबरः शालू के पिता अरूण सिंह को अपने बेटी पर काफी नाज है। जब पिछली बार पूजा ने बक्सर टाॅपर बनी थी। तो उन्होनें कहा था। मेरी बेटी भी अगले साल भी टाॅपर बनेगी। ठीक एक साल बाद वही हुआ कि शालू ने काॅमर्स में 77.60 फिसदी अंक ला पिता का सपना पुरा किया। जब यह रिजल्ट इंटरनेट पर देखा तो पूरा परिवार बेटी के सफलता पर झूम उठा। शालू ने बक्सर खबर से बातचीत में कहा कि सबसे पहले वो अपने माता पिता को प्रणा करती है और धन्यवाद देती है कि काॅमर्स पढ़ने के मेरे फैसले पर कदम-कदम मिलाकर कर खड़े रहें। उसके बाद मैं अपने गुरू डाक्टर अभिषेक सर धन्यबाद देती हूं कि उनके कुशल मार्गदर्शन में मैने सफलता पायी। शालू इस सफलता के बाद अगला निशाना बैकिंग सेक्टर में जा देश का नाम रौशन करने का है। क्योंकि डुमरांव के एकलौते काॅमर्स टीचर है। शालू मूल रूप से सिमरी थाना क्षेत्र बलिहार गांव निवासी है। पिता अरूण सिंह डुमरांव में सफल विजनेस मैन है। सत्यम सेल्स इलेक्ट्राॅनिक का होल सेल दुकान है।

एस.ओ.ई काॅमर्स क्लासेज का टाॅपर छात्रा,शालू, रजनी कुमारी, पुजा कुमारी, रागनी कुमारी रूची कुमारी, सन्या राज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here