कावरियों ने कहा-बक्सर की सेवा का नहीं है कोई जवाब

0
963

बक्सर खबर : श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर भगवान भोले को गंगाजल चढ़ाने के लिए पूरा शाहाबाद ही मानो बक्सर पहुंच गया था। ट्रेन, बस, ट्रैक्टर, बाइक और पैदल। जहां देखिए केसरिया रंग से शहर पट गया था। सुबह से ही लोग जल लेकर नाथ घाट और रामरेखा घाट से रवाना होने लगे। प्रशासन ने भी इसके लिए घाटों पर अपनी औकात के अनुसार व्यवस्था की थी। पर इस भीड़ को संभालना मुश्किल था। जिला मुख्यालय से हर तरह जाने वाले सड़क पर कावरियें दिख रहे थे। जितनी संख्या इनकी थी। उस हिसाब से बक्सर के लोगों ने भी मानो तैयारी कर रखी थी। हर गांव हर चट्टी पर स्वयं सेवक पानी और शर्बत लिए खड़े थे। कहीं चाय बंट रही थी तो कहीं नहाने से लेकर शौचालय तक का इंतजाम था। इस क्रम में सबसे आधुनिक सेवा शिविर दिखा चुरामनपुर के पास। रोटरी क्लब व गजेन्द्र आई टी आई लगाए गए सहायता शिविर में पानी, चाय, संगीत, दवा के साथ-साथ वाई फाई इंटर नेट की व्यवस्था भी थी। यहां मिले रोटरी के अध्यक्ष अशुतोष स्थाना ने बताया कि रोटरी द्वारा प्रत्येक रविवार से सोमवार की सुबह तक यह शिविर लगता है। हम जन सेवा के लिए हर प्रयास करते हैं। मौके पर रेडक्रास के अध्यक्ष एके सिंह, अखौरी पंकज सिन्हा, अखौरी निर्मल, टुन्नू जी, अनिल जायसवाल, सत्येन्द्र सिंह, पीडीजी सदस्य डा. सीएम सिंह आदि मौजूद थे। यहां जो भी कावरियां मिला। उसने खुले दिल से कहा बक्सर के लोग जिस तरह की सेवा करते हैं। उसका कोई जवाब नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here