कानपुर से बक्सर आ रही एंबुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर

0
3077

बक्सर खबर : ट्रेन दुर्घटना में की शिकार हुयी कोमल का पार्थिव शरीर बक्सर लाया जा रहा है। अनुमान है कि दोपहर दो बजे के बाद परिजन डुमरांव पहुंच जाएंगे। सूचना के अनुसार रास्ते में उनके साथ एक और दुर्घटना हो गयी। इलाहाबाद पहुंचने से पहले फतेहपुर के पास रात तीन बजे के लगभग। विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। जिसमें कोमल की लाश थी। परिजन बाल-बाल बच गए। दुर्घटना उस वक्त हुयी। जब सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर चालक लाइन होटल पर चाय पीने चला गया। घर वाले भी गाड़ी से बाहर आ गए। इसी बीच ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सहायता से वे भी निजी वाहन से इलाहाबाद पहुंचे। वहां से दूसरी एंबुलेंस ले परिवार वाले सुबह पांच बजे के लगभग बक्सर के लिए रवाना हुए हैं। इस संबंध में जानकारी के लिए डुमरांव स्थित घर पर संपर्क किया गया। चाचा अजीत सिंह ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। दो से तीन बजे तक यहां पहुंचने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here