कांग्रेस ने पूरे किए जनता से किए वादे

0
459

बक्सर खबर : बिहार में कांग्रेस का सत्यबोध रथ निकल पड़ा है। इसका उदेश्य लोगों को यह बताना है कि बिहार चुनाव के दौरान राहुल जी ने जनता से जो वादे किए। वह पूरे हो गए हैं। हमने बिहार में शराब बंदी, छात्रों को क्रेडीट कार्ड देने की बात कही थी। इसको अमली जामा पहनाया जा चुका है। रथ के साथ यहां पहुंचे कुमार आशीष प्रदेश अध्यक्ष बिहार यूथ कांग्रेस ने लोगों को इसकी जानकारी दी। शनिवार को बक्सर पहुंचने पर रथ का भव्य स्वागत ज्योति चौक पर किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन के अलावा, पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय, बजरंगी मिश्रा, सत्येन्द्र ओझा समेत सभी प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

1 COMMENT

  1. भारत को बर्बाद करने का वादा कांग्रेस ने पूरा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here