कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए तीन का नामांकन, आरोप-प्रत्यारोप शुरु

0
741

बक्सर खबर : कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने की आपाधापी रविवार को समाप्त हो गई। चुनाव अधिकारी निर्मल ओझा के प्रतिनिधि मनोज कुमार ओझा ने जिला कार्यालय में नामांकन लिया। पुस्तकालय रोड स्थित कार्यालय में रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे के बीच तीन लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। वर्तमान अध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र ओझा व उमाकांत पांडेय ने पद के लिए नामांकन किया।

सूत्रों के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए ब्रजेश पाठक, चंदा देवी, गंगा विशुन राम ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय तिवारी उम्मीदवार बने। पार्टी से जुड़े लोगों ने बताया कि जिलाध्यक्ष के चुनाव में प्रत्येक प्रखंड के आठ सदस्य मतदान करेंगे। जिसमें 6 जिला प्रतिनिधि 1 प्रखंड एवं 1 प्रदेश प्रतिनिधि को मतदान का अधिकार रहता है। सूचना के अनुसार जिले के ग्यारह प्रखंड के अलावा नगर परिषद के दो क्षेत्र अर्थात कुल तेरह इकाइयों के कुल 104 प्रतिनिधि चुनाव में हिस्सा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here