कलंकित हुआ रिश्ता- पत्नी ने करा दी पति की हत्या

0
3559

बक्सर खबर : पत्नी जब पति की हत्या करा दे तो आप क्या कहेंगे। ऐसा ही हुआ राजपुर थाना के डिहरी गांव निवासी अरविंद राजभर के साथ। सोमवार को पत्नी जिरा देवी ने पति को अपनी बहन के यहां नावा गांव भेजा। मंगलवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटका पाया गया। खबर मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस को हैरान करने देने वाले तथ्य हाथ लगे। अरविंद के पिता चितरंजन राय ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की हत्या की गयी है। उसकी पत्नी जिरा देवी का हाथ है। उनके बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी। नावानगर थाना के भरौली गांव की रहने वाली जिरा देवी की शादी मई 2012 में अरविंद से हुई थी। इनके बीच एक संतान भी है। बावजूद इसके उसका रिश्ता किसी और से है। योजना के तहत अरविंद को निशाना बनाया गया। पिता के बयान के बाद जिया को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here