कप्तान सिंह गिरफ्तार, पन्द्रह किलो गांजा बरामद

0
979

बक्सर खबर : कप्तान सिंह का दिन सोमवार को बहुत ही खराब था। वह रोहतास के कोचस से चौसा पहुंचा। यहां से ट्रेन पकड़ अलिगढ़ जाने की तैयारी में था। उसे पता नहीं था कि वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। उसके पास पन्द्रह किलो गांजा से भरा बैग था। जिसे सूंघते-सूंघते पुलिस उसके पास पहुंच गयी। ट्रेन से वह अलिगढ़ जाने वाला था। वह ऐसा कर पाता, उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने कहा कप्तान सिंह पिता नाथ सिंह  अलिगढ़ का रहने वाला है। यहां से वहीं गांजा की खेप ले जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here