कंटेनर में भरी लाखों की शराब जब्त, चार गिरफ्तार

0
999

बक्सर खबर : शराब की बड़ी खेप को एकबार फिर जिला पुलिस ने बरामद किया है। दिल्ली नम्बर के बंद कंटेनर अर्थात पार्सल वाहन में शराब बिहार लाई जा रही थी। इसकी सूचना रात को ही किसी ने पुलिस को दे दी। जाल बिछाया गया। इस ट्रक को ब्रह्मपुर में मध्य रात्रि के समय रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया और कंटेनर जब्त कर लिया। चालक से पूछताछ हुई तो उसने बताया हमें कुछ नहीं मालूम शराब कहां जा रही है। आगे जो स्कार्पियो जा रही है।

उसी के पीछे जाने को कहा गया है। पुलिस ने कड्ी मशक्कत के बाद उस स्कार्पियों को पकड़ लिया। जिसमें तीन लोग सवार थे। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। शराब कहां से लाई जा रही है। इसे कहां ले जाना है। यह राज बना हुआ है। अलबत्ता पुलिस इतना जरुर बता रही है। शराब से भरी कंटेनर जब्त हुई है। लेकिन शराब की गिनती अभी नहीं हो पाई है। इसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। डुमरांव डीएसपी के अनुसार गिरफ्तारी ब्रह्मपुर पुलिस ने की है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here