औद्योगिक थाना में युवक की गोली मार हत्या, सड़क जाम

1
3503

बक्सर खबर : शहर के औद्योगिक थाना के समीप बाबानगर में शनिवार की सुबह युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। गोपाल दूखे (20) पिता संतोष दुबे की हत्या के विरोध में फिलहाल गोलम्बर जाम है। घटना सुबह साढे सात बजे के लगभग हुई। इंटर का यह छात्र सुबह ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने औद्योगिक थाने के समीप गोली मार हत्या कर दी। जिसने सूना थाने के समीप हत्या हुई है। उसका आक्रोश फूटा व सडक जाम कर दी गई।

गोलम्बर की मुख्य सड़क जाम होने की वजह से लंबा जाम लगा है। पुलिस कप्तान राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोपहर साढे बारह बजे जाम समाप्त होने की सूचना दी। यह बताया गया कि इस हत्या में नामजद प्राथमिकी होगी। परिजनों के अनुसार इस हत्या में जासो के लोगों का हाथ है। फिलहाल यही सूचना मिली है।

विज्ञापन

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here