ओडीएफ की राह पर है सोनवर्षा पंचायत

0
716

बक्सर खबर : नावानगर प्रखंड के मध्य विद्यालय सलासला के प्रांगण में शुक्रवार को लोहिया स्वच्छता अभियान की बैठक संपन्न हुई। सरपंच ओमहरी गुप्ता के अध्यक्षता में अधिकारियों, कर्मियों व जनप्रतिनिधियो को इसके महत्व से अवगत कराया गया। संचालन स्कूल समन्वयक संजय कुमार व कुकुरभुका विद्यालय के प्रधनाध्यापक रविंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। नोडल पदाधिकारी अनंत कुमार बी ई ओ ने कहा खुले में शौच करने से कई तरह की बीमारी होती है। अाए दिन दुर्घटना भी होती है।

इसके लिए शौचालय का निर्माण करने की अपील की। बैठक में सलासला मध्य बिद्यालय के प्रधानाध्यपक रामजी प्रसाद द्वारा ओडीएफ में लगे कर्मियों को टार्च व् भिसिल वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से बीआरपी मुमताज अली, अरविन्द सिंह, परसुराम सिंह, संजय कुमार, सुनील कुमार, हिरदाया नन्द सिंह, नीलकमल सिंह, सरिता कुमारी, सिमा रानी, अनिल ठाकुर,बबन सिंह, राजेश पांडेय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, जनप्रतिनिधि, रसोइया व आमजनो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here