ऐसा है आचारण तो भाजपा कार्यकर्ता जरुर ले प्रशिक्षण

0
1054

बक्सर खबर : जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को गुजरात के पूर्व राज्यपाल व पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. कैलाश पति मिश्रा की तीसरी पुण्य तिथि मनायी गयी। सिद्धनाथ घाट की तरफ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी युवा वे सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया को भी आमंत्रित किया गया। फोटो सेशन के दौरान जो भाव इन कार्यकर्ताओं के चेहरे पर दिखा। उसे देखकर ऐसा नहीं लगा कि यह लोग पुण्य तिथि मना रहे हैं। अगर मना रहें है तो ऐसे में व्यवहार और आचरण कैसा होना चाहिए। इसकी जानकारी शायद उन्हें नहीं है। कम से कम मीडिया के सामने तो यह स्वरुप पार्टी की गरीमा को धक्का देने वाला है। वैसे इस माह की ग्याहर तारीख से पार्टी ने प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर रखा है। शायद प्रशिक्षण में इन्हें बताया जाएगा। कहां किस तरह का आचरण करना चाहिए। खासकर वैसे लोगों को जो अपने आप को जन सेवक तौर पर प्रस्तुत करने चले हैं। यहां जो तस्वीर दी गयी है। उसमें स्वयं को आगे रखने वाले सभी प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here