एलबीटी काॅलेज की राजनीति में हुयी नवीन राय की हत्या

0
3971

बक्सर खबरः एलबीटी काॅलेज की राजनित में हुयी नवीन राय की हत्या। यह बात नगर पुलिस को लिखित बयान में मृतक के चाचा व पूर्व प्रचार्य नर्वदेश्वर राय ने कही। राय काॅलेज के ग्यारह लोगों पर नामजद एफआइआर कराया है। राय की माने तो काॅलेज में पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कामेश्वर राय व उनके साथियों ने मेरे भतीजे व काॅलेज के कर्मचारी की हत्या करायी है। राय के बयान पर पुलिस ने कमेश्वर राय सहित पंकज कुमार राय(कैमूर), राजेश शर्मा, धोबीघाट(बक्सर), नरेन्द्र प्रसाद राय (कैमूर), रासबिहारी राय (गाजीपुर), अवधेश प्रसाद,नेहरू नगर(बक्सर), राम आशीष राय, नई बजार(बक्सर), पारस नाथ पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, सियाराम राय उर्फ चन्द्रकांत राय समेत आधा दर्जन अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया है। हत्या के बाद से सभी आरोपी फरार है। ज्ञात हो कि शुक्रवार अप्राह्नन 3:30 बजे बाइपास रोड़ में सोहनीपट्टी जाने के क्रम में नवीन राय को बाइक सवार ने गोली मार दी थी। जिसमें घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी। सुत्रों के अनुसार नवीन राय काॅलेज में सिर्फ कर्मचारी ही नही थे। चाचा प्रिंसिपल चाचा के दाहिना हाथ माने जाते थे। हर अच्छे और बुरे कामों उनसे दो कदम आगे रहा करते थे। काॅलेज विवाद में सबसे चर्चित चेहरा था। वही चाचा के द्वारा कराये गये नामजद एफआइआर पुलिस ने दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राघव दयाल ने पुष्टि करते हुये कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के पिछे कारणों का पता लगाने में जुटी है। चाहे वो कोई भी गिरफ्तारी के बाद हत्या कांड राज खुलेगा। अभी छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here