एमएलसी चुनाव की बढ़ी सरगर्मी

0
1870

बक्सर खबर : गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। अपने प्रचार अभियान में जुटे नेता सुबह गया, दोपहर जहानाबाद तो शाम कैमुर में बिता रहे हैं। इनका अभियान इन दिनों चरम पर है। इस सीट से चुनाव लड़ रहे शिक्षक नेता राम औतार पांडेय ने बताया कि उन्हें साथियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। गया, जहानाबाद, अरवल आदि जिलों में शिक्षक संघ एवं अन्य कर्मचारी व मजदूर संघ खुलकर हमें सहयोग कर रहे हैं। शाहाबद के सभी जिले तो गृह क्षेत्र हैं।

बक्सर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा यह तो अपना घर है। चुनाव लडऩे से पहले ही मैने सबसे मिलकर आर्शीवाद प्राप्त किया था। स्थानीय होने का लाभ तो मिलना ही है। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव धनश्याम प्रसाद यादव ने भी उनके समर्थन में खुला पत्र जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ जिले में अभी तक भाजपा, कांग्रेस कुछ अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने-अपने दावे कर चुके हैं। राजनीति के इस खेल में अंतिम फैसला नौ मार्च को मतदान के बाद होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here