एबीवीपी नगर इकाई का गठन प्रो. किरण अध्यक्ष व अभिषेक बने नगरमंत्री

0
253

एबीवीपी नगर इकाई का गठन प्रो. किरण अध्यक्ष अभिषेक बने नगरमंत्री

बक्सर खबरः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग सह नगर इकाई का पुनर्गठन संपन्न हुआ। रविवार को साफाखाना रोड में संपन्न हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यार्थी परिषद के भोजपुर एवं बक्सर जिले के विभाग संयोजक अनुराग श्रीवास्तव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो श्यामनारायण राय ने किया। अपने संबोधन में अनुराग ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवाद की पाठशाला। एकबार परिषद के संपर्क में आने वाले छात्र अपने जीवन में प्रखर राष्ट्रवादी बनते है। उनके लिए देशहित सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा ज्ञान शील एकता परिषद की विशेषता है। इसी विशेषता के बल पर विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद आजादी के बाद से ही छात्र हित में रचनात्मक तरीके से काम करते आ रही है। ज्वलंत राष्ट्रीय मुद्दों पर परिषद कार्यकर्ताओं ने हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभाई है। वही अपने उदबोधन में जिलाध्यक्ष प्रो. राय ने परिषद को छात्रहित में काम करने वाला अनोखा व अनुशासित संगठन बताया। उन्होंने कहा कि परिषद की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह छात्र हित के साथ ही राष्ट्रीय हित के लिए हमेशा ही साकारात्मक तरीके से संघर्ष किया है। वही परिषद के पूर्व प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि समाज उत्पन्न कुरूतियों को समाप्त करना युवाओं की जिम्मेवारी है। भारत को फिर से विश्वगुरू बनाने में अपना योगदान देना होगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक कुमार यादव ने किया। इकाई पुनर्गठन की घोषणा करते हुए जिला संयोजक विवेक कुमार सिंह नें प्रो. किरन सिंह को नगर अध्यक्ष जबकि अभिषेक कुमार को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा। वही वेद प्रकाश, रंजन वर्मा, दीपक कुमार सिंह, लक्ष्मण कुमार राम को सहमंत्री, अभिषेक चैरसिया को कार्यालय एवं कोषाध्यक्ष, संटू मित्रा को सोसल मीडिया प्रमुख के साथ ही अजित कुमार, धर्मेन्द्र तिवारी, गोलू कुमार, छोटू उपाध्याय को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। मौके पर परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here