एबीवीपी का शपथ ईट का जबाब पत्थर से देगें

0
399

बक्सर खबर :  जेएनयू प्रकण थमने का नाम नही ले रहा है। प्रतिदिन पक्ष और विपक्ष के द्वारा अपने-अपने तरीके से विरोध जुटाने दर्ज कराने में लगे है। उसी क्रम में बुधवार शाम एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने डुमरांव शहीद स्मारक पर दीप प्रज्जवलित कर देश भक्ति का शपथ लिया। उसके बाद संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीपक यादव ने कहा कि हमारे देश की राजनिति चंद वोटों के लिये भटक चुकी है। जिसका नतीजा है कि जेएनयू प्रकरण है जहां राष्ट्र बिराधी नारे लगते है और भारत को टुकड़े-टुकड़े करने के सपने संजो रहे है। उन गद्दारों का समर्थन हमारे देश के नेता कर रहे है। अपने आप को सच्चा देश भक्त कहते फिर रहे है। अब न तो कोई पुरस्कार लौटा रहा है ना ही कोई असहिसुणता की बात कर रहे है। लेकिन पुरे देश में एबीवीपी के कार्यकर्ता देश विरोधी ताकतों को ईंट का जबाब पत्थर से देने को तैयार है। इस संकल्प सभा में नगर मंत्री संटु मित्रा, अभिषेक प्रसाद,लक्ष्मण राम, सदानंद मिश्रा, बेद प्रकाश,कुमार गौरव, अभिषेक चैरसिया, दीपक, रवि के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता ने शपथ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here