फेसबुक पर प्यार : लड़का-लड़की फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
4663

बक्सर खबरः फेसबुक से प्यार हुआ चैटिंग में इकरार हुआ बस क्या लड़का- लड़की फरार हो गए। मामला पुलिस के पास पहुंचा। उसने जांच शुरु की और पकड कर हवालात पहुंचा दिया। मामला नगर थाना क्षेत्र के आइटीआई खेल मैदान के पास का है। कुछ माह पूर्व युवती को नांलंदा जिले के एक युवक से फेसबुक पर प्यार हुआ। दोनों ने चाटिंग पर इजहार किया। प्यार इस कदर परवान चढा की दोनों 19 अप्रैल की शाम अपने-अपने घर से फरार हो गए। परिजनों ने लड़की की गायब होने की सूचना दी।

पुलिस की हरकत बढ़ी। शुक्रवार की शाम सुभाष तिवारी के नेतृत्व में पुलिस हिलसा के चंड़ी  से प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के नबालिंग होने के कारण 64 का बयान न्यायालय दर्ज करा परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि युवक को जेल जाना पडा। प्रेमी युवक की पहचा नालंदा जिले के नदांव गांव निवासी चंदन सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राघव दयाल ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here