एनएच तीस पर हुयी अज्ञात महिला की मौत

0
726

बक्सर खबर : राष्ट्रीय राजमार्ग तीस पर सुबह दुर्घटना हो गयी। सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के अंतिम छोर यार मोड़ के पास तड़के सुबह अज्ञात महिला की लाश देखी गयी। पुलिस को सूचना मिली। शिनाख्त करने पहुंची टीम ने पाया कि गौर वर्ण की पचपन वर्षीय महिला के शरीर पर गुलाबी रंग की साड़ी है। देखने यह प्रतीत हो रहा था कि किसी वाहन के धक्के से उसकी मौत हो गयी है। संभवत: वह शौच के लिए बाहर जा रही थी। इन अनुमान के बीच उसकी पहचान के लिए पुलिस ने आस-पास के गांवों में संदेश भिजवाया। देर शाम तक कोई ऐसा नहीं आया जो उसकी पहचान करे। उसका कद लगभग पांच फीट तीन इंच है। इस आधार पर पुलिस स्थानीय लोगों से उसकी पहचान में मदद चाहती है। कुछ लोग आपस में यह भी चर्चा कर रहे थे। कहीं ऐसा तो नहीं इसकी हत्या कर यहां फेका गया हो। पुलिस ने हत्या की संभावना से इनकार किया। पूछने पर यह कहा कि पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here