एक साथ होगा डुमरांव व बक्सर के नप अध्यक्ष का चुनाव

0
957

बक्सर खबर : बक्सर और डुमरांव नगर परिषद के मुख्य पार्षद का चुनाव नौ जून को होना तय है। दोनों चुनाव की प्रक्रिया एक साथ होगी। इनका स्थान अलग-अलग है। बक्सर का चुनाव समाहरणालय सभा कक्ष में तथा डुमरांव का अनुमंडल कार्यालय डुमरांव में होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मुख्य तथा उप मुख्य पार्षद का चुनाव वरीय उप समाहर्ता स्तर के अधिकारी की मौजूदगी में होनी है। इस आदेश के आलोक में डीएम रमण कुमार ने दो अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। बक्सर के निर्वाची अधिकारी होंगे डीडीसी मोबीन अली अंसारी, डुमरांव नप के चुनाव अधिकारी होंगे नसीब लाल दास जिला पंचायती राज पदाधिकारी।
एक घंटे के अंदर सभी पार्षदों को पहुंचना होगा कक्ष में
बक्सर : निर्वाचन आयोग ने मुख्य तथा उप मुख्य पार्षद चुनाव के लिए कई सख्त निर्देश जारी किए हैं। जैसे सुबह दस बजे तय समय से शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। यह कार्य एक घंटे के भीतर करा लिया जाना है। इसके उपरांत मुख्य पार्षद के चयन के लिए नामांकन होगा। नामांकन शुरु होने की प्रक्रिया से पहले जो पार्षद कक्ष में आ गए। तो वे मतदान में भाग लेंगे। जो लेट पहुंचे उन्हें सदन में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतदान के पूर्व अगर सर्व सम्मति बनती है तो ठिक। अन्यथा मतदान होगा। अगर दो उम्मीदवार रहे। उनके बीच बराबर मत आए तो वैसी स्थिति में लाटरी के द्वारा परिणाम निकाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here