उत्सव के रुप में आरएसएस ने मनाया नव वर्ष

0
1289

बक्सर खबर : विक्रम संवत 2074 के आगमन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नूतन वर्ष अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। इसे हिंदू संगम का नाम दिया गया था। हजारों की तादात में स्वयं सेवक शामिल हुए। दोपहर दो बजे किला मैदान ये विशाल पथ संचलन निकला। जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुन: रामलीला मैदान वापस आ गया।

विभिन्न स्थानों पर शहर वासियों ने पुष्प वर्षा एवं बैंड बाजे के साथ पथसंचलन का स्वागत किया। किला मैदान में एकत्र हुए स्वयं सेवकों ने आद्य सर संघ चालक को प्रणाम किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर पूर्व क्षेत्र के प्रचारक रामदत्त चक्रधर ने कहा यह भारतीय नव वर्ष का प्रथम दिन है।

संचलन में शामिल स्वयं सेवक

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छह उत्सव में से एक। कालांतर में विदेशी आक्रांताओं की वजह से भारतीय लोग इस संस्कृति से विमुख हो गए। संघ अपनी पुरानी संस्कृति को जीवंत करने में जुटा है। यह नव वर्ष वैज्ञानिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व अध्यात्मिक दृष्टि से प्रमाणिक है। साथ ही हमारे प्रथम सर संघ चालक डा. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन भी।

स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा करते लोग

इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सिताराम विवाह आश्रम के महंत राजाराम जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा आज लोग गैर भारतीय परंपरा के प्रभाव में आकर अपनी शिखा व सूत्र को भुल रहे हैं। इस दौरान बतौर अतिथि युवराज चन्द्र विजय सिंह, संघ चालक रविन्द्र नाथ राय, अतुल मोहन प्रसाद नगर संघ चालक, राजेन्द्र प्रसाद सह प्रांत कार्यवाह, राणा प्रताप सिंह प्रांत प्रचारक, जयशंकर पांडेय विभाग कार्यवाह, इन्द्र नारायण विभाग प्रचारक,  जिउत मुनी उपाध्याय, चंदन प्रकाश, विश्वनाथ राम, डा. सुखदा पांडेय, परशुराम चतुर्वेदी, संजय केशरी, प्रभाकर मिश्रा, सुशील राय, अविरल शास्वत चौबे, विनोद उपाध्याय, भोला केशरी, राजेश, राघव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विमल कुमार सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here