इश्क में लूट गयी गुडि़या, प्रेमी ने बेचा

0
4449

बक्सर खबर (13जून): छह माह पहले प्रेमी के झांसे में आकर भागी चौगाई  की लडकी प्यार में छले जाने के बाद अपने शहर वापस लौटी है। वह सोमवार काे महिला थाने पहुंची और यह कहने लगी कि उसे और कुछ नहीं चाहिए,  घर वापस भेज दिया जाए। पुलिस को उसने बताया कि वह अपने गांव के युवक के साथ ही पटना गयी थी। जहां उसने एक दूसरे लडके के हाथ उसने बेच दिया। वह उसे पंजाब ले गया। जहां शादी कर छह माह तक वह उसके साथ रही। पर अंतत: उसने भी साथ छोड दिया। तंग आकर आज ही वह पंजाब की ट्रेन से वापस लौट आयी है। उसकी सत्यता जांचने के लिए महिला थाने ने मुरार थाना से संपर्क किया। पता चला कि अल्पसंख्यक विरादी की नाबालीग लडकी मैट्रिक पास होने के बाद ही अपने ही धर्म के लडके के साथ यहां से भागी थी। वैसे उसकी पुरी कहानी सच प्रतित नहीं हो रही। क्योंकि वह किस ट्रेन से लौटी, वहां कहां रहती थी। इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दे रही है। महिला थाने की पुलिस ने उसके द्वारा बताए गए पते के आधार पर परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी है। उसे घर भेजने का बंदोबस्त किया जा रहा है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here