इश्क ने ली युवक की जान, नामजद हुआ रीतेश यादव

0
11371

बक्सर खबर : गोलंबर के पास शनिवार की सुबह गोपाल दुबे की हत्या किसने की। यह राज अब लगभग खुल चुका है। क्योंकि हत्या से कुछ घंटे पहले ही गोपाल का विवाद रीतेश यादव के साथ हुआ था। जांच में यह बात खुलकर सामने आयी है। युवक के भाई गोविंद ने इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुफस्सिल पुलिस यह मान रही है कि हत्या वजह इश्क है। इन दोनों युवकों के बीच कोई किशोरी थी। जिसके लिए जवानी के जोश में नामजद अभियुक्त ने बाबा नगर निवासी संतोष दुबे के पुत्र की हत्या कर दी।

घटना के बाद लोगों का आक्रोश इस कदर फुटा की आस-पास के सैकड़ों छात्र व युवा सड़क पर आ गए। कुछ घंटे तक ऐसा तांडव मचा कि लगा हंगामा दंगे का रुप धारण कर लेगा। लेकिन मौके पर पहुंचे एसपी राकेश कुमार ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। लोगों को समझाकर हटाया गया। इस बीच परिवार के सदस्यों ने भी अपनी जानकारी के आधार पर रीतेश यादव का नाम दिया। जो औद्योगिक थाना में स्थित मारुति नगर का निवासी है। वैसे पुलिस की माने तो वह मूल रुप से कृष्णाब्रह्म थाना के नुआंव गांव का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही यह राज खुलकर सामने आ जाएगा। हत्या की मूल वजह क्या है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here