इटाढ़ी में चली गोली चार घायल, 66 पर एफआइआर

0
5949

बक्सर खबरः सरकारी जमीन कब्जा करने को लेकर चली गोली चार घायल 66 पर एफआइआर दर्ज। घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बरहना गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे हुई। सूत्रों की माने तो बिहार सरकार की जमीन शिवद्रत पंडित आठ वर्ष पूर्व मकान बना कर रह रहे है। उसी हिस्से पर उनके भाई राम नाथ मिश्रा मकान बनाने के प्रयास में थे। जिसका विरोध शिवद्रत पंडित ने किया। जिसको लेकर आज पंचायती हो रही थी। उसमें इटाढ़ी और राजपुर के कई वर्चस्व वाले लोग जमीन कब्जा कराने के लिए मौजूद थे। परन्तु मुद्दे पर बात बनी नही। देखते-देखते लाठी डंडे चलने लगे। लोग कुछ समझ पाते की तब दोनो तरफ से फायरिंग होने लगी।

जिसमें दोनों तरफ से शिवद्रत मिश्रा, संजय मिश्रा, जोगेश्वर मिश्रा , रामनाथ मिश्रा को छर्ररा लगा। इन चारों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। वही थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों तरफ से चार लोग घायल है। दोनों पक्षों ने 18 नमाजद के अलावे 46 अज्ञात के खिलाफ नामजद एफआइआर कराया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। जिस जमीनपर कब्जा करने लोग जुटे थे वह बिहार सरकार की है। पहले से ही अंचल कार्यलय द्वारा 133 का प्रताव भेजा गया है।
बरहना में जमीन कब्जा करने गये बारूपुर के सरपंच को दौड़ा-दौड़ा पीटा
बक्सर खबरः बरहना जमीन कब्जा कराने पहुंचे बारूपुर पंचायत के सरपंच सत्येन्द्र सिंह व उनके भाई धनलाल सिंह को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसमें उनकी हालत गम्भीर हो गई। उनके साथ गये लोगों ने समय को भापते हुए वहां से गाड़ी में ले भाग खड़े हुए। उनका इलाज राजपुर प्रथामिक स्वास्थ केंन्द्र में किया गया। सरपंच सत्येन्द्र की हालत में सुधार है। परन्तु उनके भाई धनलाल को बेहतर इलात के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इसकी पुष्टि राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि अभी लिखित शिकायत नही मिली है। मामले की जांच की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here