इटाढ़ी गोली कांड का आरोपी गिरफ्तार

0
814

बक्सर खबर: गोली-बारी के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तारी गुरूवार देर रात इटाढ़ी थाना के बगही गांव से हुयी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की आरोपी खलिल मिया गांव आया हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये खलिल को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो की बगही गांव मंगलवार दोपहर को जलील मिया हत्या के प्रतिशोध में आरोपी उतम राम उर्फ साधु को गोली मारी गयी थी। गोली साधु के बांह में लगने के कारण घायल हो गया था। पीडित के बयान पर पुलिस ने पांच के विरूध मामला दर्ज हुआ था। खलील के गिरफ्तारी बाद अभी-भी चार आरोपी फरार है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here