इटाढ़ी के करनपुरा में चली गोली, पुलिस हलकान

0
2745

बक्सर खबर : इटाढ़ी थाना के करनपुरा गांव में शुक्रवार की देर शाम गोली चलने लगी। इसकी सूचना किसी ने फोन पर पुलिस को दी। थाने में हडकंप की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस इस घटना को लेकर परेशान। बरसात में रात के वक्त यह कौन विवाद करने पहुंच गया। पूछताछ शुरु हुई तो पता चला मामला जमीनी विवाद का है। एक पक्ष ने कल खेत जोता था। दूसरा पक्ष आज शाम में खेत जोतने पहुंच गया।

दूसरे पक्ष के लोग मना करने पहुंचे तो गोली चलने लगी। कोई इधर भागा कोई उधर। सबने अपनी-अपनी जान बचाई। इसकी खबर जिला मुख्यालय तक पहुंच गई। मजबूर हो पुलिस को वहां जाना पड़ा। थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा बेवजह के विवाद को तूल दिया जा रहा है। दो पक्षों के बीच का विवाद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here