इटाढ़ी का गिरोह कर रहा था पूरे अनुमंडल में चोरी

0
2364

बक्सर खबर : बक्सर अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा कर लिया गया है। चौदह लोगों के इस गिरोह में बारह इटाढ़ी के रहने वाले हैं। इसमें एक स्वर्णकार भी शामिल है। जो चोरी के आभूषण खरीदता था। पुलिस ने शनिवार की रात संतोष सेठ को भी गिरफ्तार कर लिया। धनसोई के रहने वाले सेठ के घर मुफस्सिल पुलिस ने छापामारी की थी। जिसके बाद पता चला कि यह मामला पांडेय पट्टी में हुई लूट से जुड़ा है। पुलिस अभी अपराधियों का नाम नहीं बता रही। यह जरुर बताया कि जिन तेरह लोगों को चिह्नित किया गया है। उनमें बाहर इटाढ़ी तथा एक कोचस का रहने वाला है। गिरोह का मुख्य सरगना इटाढ़ी का विरेन्द्र मुसहर है। अन्य अभियुक्तों की धर-पकड के लिए छापामारी जारी है। इसका खुलासा पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। नगर थाना पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि चोरी का सामन खरीदने वाले संतोष सेठ व गिरोह के सरगना विरेन्द्र को जेल भेजा जा रहा है।

संजय यादव को मारी थी गोली
बक्सर : इस गिरोह ने बाइस जनवरी की रात पांडेयपट्टी के संजय यादव के यहां डकैती की थी। घटना का विरोध करने पर इन सभी ने संजय यादव पर गोली चला दी थी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था। इस घटना के उदभेदन में मुफस्सिल के थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, नगर कोतवाल राघव दयाल व डीआइयू के आलोक कुमार का योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here