इंटरनेट ने बढ़ाई प्यार की रफ्तार, बर्बाद हुए कई होनहार

0
7383

बक्सर खबर : समय तेजी से बदल रहा है। ऐसे में पुलिस के लिए नई चुनौती आ खड़ी हुई है। प्यार के चक्कर में प्रेमी जोड़े घर छोड़कर फरार हो रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में दरदर की खाक छान रही है। ऐसा करने वाले ना समझी के शिकार हो रहे हैं। इन कारणों से दो परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान तो होता ही है। उन युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाता है। लड़की बदनाम हो जाती है। लड़का जेल चला जाता है। नाबालिग होने के कारण समक्ष तो कच्ची होती ही है। कानून भी इसकी इजाजत नहीं देता। पिछले दिनों ऐसा संगीन मामला सामने आया। लड़की की आपत्ति जनक तस्वीर कुछ युवकों ने वायरल की। दो युवक जेल चले गए। उनको तो किए की सजा मिली ही। बच्ची का सामाजिक अपमान हुआ सो अलग। इस समस्या को इंटरनेट की आजादी ने और बढ़ा दिया है। जब मोबाइल फोन आया तो इसके गलत इस्तेमाल से लोग परेशान थे ही। इंटरनेट ने तो मुश्किल और बढ़ा दी है। तब सिर्फ बात होती थी। अब तो दर्शन हो रहे हैं।

जिसके गलत प्रयोग से युवा सबके लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। इस गंभीर विषय प पिछले दिनों पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने अपनी राय लोगों के समक्ष रखी। उनके अनुसार मामला बहुत संगीन है। इस गोपनीय आजादी ने युवाओं की दिशा बदल दी है। ऐसा नहीं प्यार गलत है। लेकिन जो रिश्ता छिपाया जाए। समझ लिजिए उसमें कहीं खोट है। बच्चों को चाहिए। वे अपनी हर बात घर वालों से शेयर करें। इससे अनजाने में अथवा बहकावे का शिकार होने से बचा जा सकता है। छोटे शब्दों में – आप जब किसी कार्य को करने के लिए सक्षम हो, आपमें पात्रता हो। ऐसी स्थिति में अगर आप कोई कार्य करते हैं तो सफलता आसानी से मिलती है। उसी तरह पहले युवाओं को अपना भविष्य सवारना चाहिए। उसके बाद परिवार वाले और समाज भी उनकी इच्छा का सम्मान करता है। घर वाले किसी के दुश्मन नहीं होते। वे तो अपने हैं। इस लिए भाग कर शादी करने जैसे गलत कदम की तरफ युवाओं को ध्यान नहीं देना चाहिए।

बक्सर एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here