आॅटों-बाइक की टक्कर में पैक्स अध्यक्ष की हालत गंभीर, छह घायल

0
2451

बक्सर खबरः डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर कोपवां गांव के पास टेंपो व बाइक की आमने सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गये। घटना डुमरांव थाना क्षेत्र में गुरूवार की दोपहर घटी। जिसमें बेलहरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के साथ ही टेंपो पर सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से घायल पैक्स अध्यक्ष को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहा प्राथमिक ईलाज के बाद डाक्टरों ने उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। अन्य घायलों का ईलाज कोरानसराय के एक निजी अस्पताल में किया गया। घायल पैक्स अध्यक्ष प्रभात शंकर उपाध्याय उर्फ मुन्नू उपाध्याय बेलहरी पंचायत के रेंका गांव के रहने वाले है।

डुमरांव से अपने गांव रेंका लौट रहे थे। जैसे ही वे कोपवां गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आ ही एक तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना तेज था कि वे सड़क पर गिर पड़े। पैक्स अध्यक्ष के सिर में गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक में टक्कर मारने के बाद टेंपो सवार वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here