आश्चर्य : महिला के पेट में दो बच्चेदानी

0
2427

बक्सर खबरः आश्चर्य एक महिला के पेट में दो बच्चेदानी डुमरांव में यह बात चर्चा का विषय बनी रही। सोमवार को जगनारायण सिंह चिकित्सालय में एक महिला के आपरेशन के दौरान यह वाकया देखने को मिला। उसके पेट में दो बच्चेदानी देख डाक्टर हैरान रह गए। महिला के सफल आपरेशन के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में डा साकेत सिंह ने कहा कि इसे यूटेरस डाई डेल केस कहा जाता है। मेडिकल साइंस में ऐसा केस रेयर देखने को मिलता है। खूद उनके लिए भी यह पहला मौका है। जब किसी महिला के पेट में दो बच्चेदानी देखने को मिली। डा के अनुसार सामान्यतया किसी महिला में एक बच्चेदानी होता है।

महिला नावाडेरा की रहने वाली चिंता देवी हैं। बच्चेदानी में शिकायत के बाद जब आपरेशन शुरू हुआ तो पेट में एक के बदले दो बच्चेदानी दिखाई पड़ी। डाक्टरों ने बताया कि ऐसा मामला एक लाख महिलाओं में मात्र 20 में पाया जाता है। डा साकेत के साथ आपरेशन में भाग लेने वाली डा मोनिका सिंह ने बताया कि इससे कोई हानि नहीं होती है। सफल आपरेशन के बाद डा जगनारायण सिंह अस्पताल के सभी डाक्टर उत्साहित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here