आया आवंटन, किसानों को मिलेगा मुआवजा

0
1140

बक्सर खबर : जिले में बाढ़ के कारण फसलों का जो नुकसान हुआ है। उसका मुआवजा किसानों को मिलेगा। इसके लिए 11 करोड़ 37 लाख का आवंटन प्राप्त हुआ है। इसकी जानकारी जिले के प्रभारी शिवचन्द्र राम ने दी। उन्होंने समाहरणालय के सभा कक्ष में शुक्रवार को  आपदा प्रबंधन व मुख्यमंत्री के सात निश्चय की समीक्षा के लिए मैराथन बैठक की। बिंदू वार अब तक के हुए राहत व बचाव कार्य की जानकारी भी उनके सामने रखी गयी। उनके साथ सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी व ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव मौजूद रहे। इस संदर्भ में जिलाधिकारी रमण कुमार ने बताया कि 11015.45 हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है। जिसमें सर्वाधिक क्षति सिमरी और ब्रह्मपुर प्रखंड में हुयी है। समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार जिले की तीन पंचायतें पूर्ण रुप से एवं अन्य 27 पंचायतों के 116 गांव बाढ़ से प्रभावित थे। इन क्षेत्रों में चिह्नि परिवारों की कुल संख्या 21 हजार 641 है। 18 हजार पशु प्रभावित हुए हैं। सभी प्रभावित क्षेत्रों में ब्लिचींग पाउडर का छिड़काव, किसानों को फसल क्षति मा मुआवजा देने का निर्देश प्रभारी मंत्री ने दिया। अगर कहीं से लापरवाही की सूचना मिलती है तो संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी। बैठक में पुलिस कप्तान उपेन्द्र शर्मा, डीडीसी मोबीन अली, अपर समाहर्ता एनामुलक हक, एसडीओ व राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here