आपस में भीड़े भू माफिया हुई गोलीबारी

0
2195

बक्सर खबर : डुमरांव काली स्थान के पास बुधवार को जमीन कब्जा करने के दौरान दो गोल के लोग आपस में टकरा गए। रामनाथ तिवारी और पवन मिश्रा गोल के बीच हुई वर्चस्व की लड़ाई में पहले शब्द के प्रहार हुए। बात आगे बढ़ी तो हाथा-पाई भी हो गयी। जिसमें अंजान तिवारी घायल हो गए। मामला बिगड़ते देख हवाई गोलीबारी शुरु हो गयी। कुल सात चक्र गोलियां चली। दोनों पक्ष के लोग चालाक निकले। जमीन को विवादित बना वहां से निकल लिए। सूचना के अनुसार घायल अंजान तिवारी के बयान पर पवन मिश्रा, अंजन मिश्रा, मनोज यादव समेत चार नामजद तथा बीस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। यह घटना दोपहर बारह बजे के लगभग हुई। विवादित भूखंड को दोनों पक्ष के लोग अपना बता रहे थे। एक पक्ष उसकी घेरा बंदी करने पहुंचा था। दूसरे पक्ष में विवाद खड़ा कर उन्हें इस कार्य से रोका। विवाद बढ़ जाने के बाद अब पुलिस भी कागजात चेक करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here