आधी रात में पड़ा छापा, जेल से मोबाइल बरामद

0
1672

बक्सर खबर : केन्द्रीय जेल में रात दो बजे के लगभग अचानक छापा पड़ा। सदर एसडीओ गौतम कुमार व डीएसपी शैशव यादव के साथ भारी-भरकम पुलिस फोर्स ने तीन घंटे तक जेल में तलाशी अभियान चलाया। राता का वक्त होने के कारण प्रशासन को बहुत कुछ हाथ नहीं लगा। कुछ कागजात व एक पुराना मोबाइल फोन एक जगह से जब्त हुए। कुछ मिला तो प्रशासन को उम्मीद जगी। अभियान तेज हुआ पर इस बार कहीं से भी कुछ नहीं मिला।

अंतत: सुबह छह बजे के लगभग सभी प्रशासनिक अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ जेल से बाहर आ गए। कैदियों के साथ सुबह की कसरत कर लौटे एसडीओ गौतम कुमार ने बताया यह जांच अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया। एक मोबाइल फोन के अलावा अन्य कुछ हाथ नहीं लगा। हमारे साथ वरीय पदाधिकारियों में आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार, डीएसपी शैशव यादव व कई थानों की पुलिस फोर्स साथ थी।

छापामारी के बाद जेल से बाहर आते पुलिस के जवान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here