आठ तीस से होगी ईद की नमाज अदा, सुरक्षा कड़ी

0
254

बक्सर खबर : ईद मुबारक कहने के साथ हम आप पाठकों को बतां दे कि सुबह की नमाज 8:30 से अदा होगी। सूचना के अनुसार कचरही मस्जिद में सुबह 8:30 बजे एवं मेन रोड स्थित बड़ी मस्जिद में 8:45 से नमाज अदा होगी। शहर की ईदगाहों और मस्जिदों की कमेटियों ने अभी से गुरुवार के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

तीन घंटे तक बंद रहेगा परिचालन
बक्सर खबर : मेन रोड में स्थित बड़ी मस्जिद में सुबह 8:45 से नामज अदा होगी। इस पथ पर सुबह सात से दस बजे तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। यह मनाही पुलिस चौकी से लेकर ठठेरी बाजार मोड़ तक के लिए ही है। दस बजे बाद परिचालन पूर्ववत हो जाएगा। यह कदम नमाज के बाद होने वाली अत्यधिक भीड़ को देखते हुए लिया गया है। जिससे आम जन और वाहन चालक दोनों ही परेशानी से बच सकेंगे।

सुरक्षा के हुए कड़े इंतजाम
बक्सर : ईद के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले भर में सभी प्रमुख जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। जिला मुख्यालय में 110 जवानों के साथ 20 पुलिस पदाधिकारी व डुमरांव अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर 150 जवान और 25 पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here