आज रात खतरे के निशान को पार कर जाएगा जलस्तर

0
2410

बक्सर खबर : गंगा का पानी उतराखंड में हुई लगातार बारिश के कारण बढ़ रहा है। इस वजह से जिले के तटिय हिस्सों में पानी का दबाव बना हुआ है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार खतरे के निशान से पानी महज 6: 6 सेमी दूर है। जिस गति से जलस्तर बढ़ रहा है। उस अनुपात से अगले पांच घंटे अर्थात आधी रात के बाद पानी खतरे के निशान को पार कर जाएगा। जिले में खतरे का लेबल 60 .32 मीटर निर्धारित है। स्थिति का जायजा लेने के लिए गुंरुवार को सदर एसडीओ गौतम कुमार मझरियां के पास कोइलवर तटबंध का जायजा लेने पहुंचे। वे उस स्थान को देखने गए। जहां कटाव हो रहा है। उस जगह बोरियां भर दी गयी है। फिलहाल पानी का लेबल तट काे छू रहा है। स्थिति देखने से भयावह नजर आ रही है। लेकिन, अगर तटबंध खड़ा रहा तो खतरा अभी दूर रहेगा। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। इलाहाबाद में पानी का बढ़ना थम गया है। अगर वहां स्थिति यथावत हो गयी तो दो दिनों में यहां भी पानी कम होना शुरु हो जाएगा। लेकिन, अगले दो दिनों तक पानी का दबाव बना रहेगा। साथ ही इसमें इजाफा भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here