आग ने मचाई तबाही, दर्जनों घर जले, दो झुलसे

0
466

बक्सर खबर : तपते मौसम में आग लगी का कहर जारी है। रविवार को डुमरांव अनुमंडल में दो जगह इस तरह की घटनाएं हुई। जिसमें अट्ठारह घर जल गए। आग पर काबू पाने के प्रयास में दो लोग झुलस भी गए। पहली घटना डुमरांव के अमथुआ में हुई। जहां छह घर जल गए। दोपहर के लगभग हुई घटना में आग पर काबू पाने के प्रयास में विनोद महतो व प्रभावती देवी झुलस गयी। इनके घर के अलावा रमुन महतो, संजय महतो आदि का घर जला है। वहीं सिमरी प्रखंड के तिलकराय हाता ओपी के तिसरिया डेरा में अपराह्न चार बजे के लगभग लगी आग में बारह घर जल गए। यहां लाखों रुपये की संपति जलकर स्वाहा हो गयी। पीडि़त परिवारों में जगनरायण यादव, श्रीभगवान यादव, विजय यादव, अजय नरायण यादव समेत बारह लोग शामिल हैं। प्रशासनिक स्तर से इन पीडि़त परिवारों को मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here