आग का कहर : डेढ़ सौ घर जले, एक ही हालत गंभीर

0
853

बक्सर खबर : आग जब बेकाबू हो जाती है तो उसकी जद में आने वाला सबकुछ राख हो जाता है। ब्रह्मपुर अंचल के दो गांवों में अग्नि ने लगभग डेढ़ सौ घरों को जलाकर राख कर दिया। बीस पक्के मकान गर्मी के कारण फट गए हैं। सबसे बड़ी घटना उत्तरी नैनीजोर के रामजीवन डेरा में हुई। वहां लगभग 125 घर जल गए। इनमें बधें पांच मवेशी भी नहीं बचाए जा सके। घर की संपति को बचाने के दौरान यहां के निवासी मगरु यादव झुलस गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। खबर मिलते ही डुमरांव इलाके में भ्रमण पर निकले जिलाधिकारी रमण कुमार भी वहां पहुंचे। उन्होंने यहां अधिकारियों को कैंप करने का निर्देश दिया है। पीडि़त परिवारों के लिए भोजन का इंतजाम करने के लिए उन्होंने कहा। वहीं निमेज गांव में भी कुल बारह घर जल गए। यह दोनों घटनाएं दोपहर के लगभग हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here