आगजनी में तबाह हुआ अधेड़ बेवा का घर

0
923

बक्सर खबर : आग की लपटे जब विकराल होती हैं। वे किसी की खुशियां छीन लेती हैं। ऐसे में अगर पीडि़त अधेड़ हो, महिला हो और बेवा हो। तो उसकी परेशानियों को समझना मुश्किल हो जाता है। सोमवार को औद्योगिक थाना क्षेत्र के साहोपारा गांव में ऐसी ही घटना कलावती देवी के साथ हुई। आग ने उनकी पूरा घर जलाकर राख कर दिया। बिलखती महिला पंचायत मुखिया के यहां अपनी समस्या लेकर पहुंची। चुरामनपुर पंचायत मुखिया के प्रतिनिधि धनजी पांडेय ने इसकी सूचना सदर सीओ को दी। उनके द्वारा यथा शंभव मदद का आश्वासन मिला। बावजूद इसके पीडि़त महिला के पास खाने और पहनने तक के लिए कपड़े व अनाज नहीं है। उसकी व्यथा को सुनते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने रेड क्रास सोसाइटी से भी आग्रह किया है। जरुरी ग्रहपयोगी सामान उस महिला को उपलब्ध कराएं जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here