आए थे करने चोरी, लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

0
2653

बक्सर खबर : दो चोर सोमवार की रात एक घर में चुपके से दाखिल हुए। अंदर महिला अकेली थी। माहौल को अपने अनुकूल मान वे कीमती सामन धीरे-धीरे घर से पार करे लगे। इतने में महिला जग गई। उसने शोर मचाया। चोर जान बचाकर भागे। लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। जमकर सेवा की और उनसे सारे सामान वापस लिए।

घटना ब्रह्मपुर गांव की है। आस-पड़ोस के लोग बिखरा सामान सहेजने लगे। पीडि़त महिला शायदा खातुन भी व्यस्त हो गई। इतने में दोनों चोर जो अधमरा होने का नाटक कर रहे थे। फिर भाग खड़े हुए। लेकिन आस-पास के सभी लोग वहां जमां हो गए थे। चोरों को दुबारा पकड़ लिया गया। पुलिस को सूचना दी गई। ब्रहमपुर के थानाध्यक्ष ने बताया पकड़े गए संतोष चौधरी ग्राम अरियांव, ऋषि कमकर ग्राम सोवां , दोनों थाना कृष्णाब्रह्म के निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here