अस्पताल से मिली छुट्टी, घर पहुंचे विजय मिश्रा

0
2231

बक्सर खबर : सड़क दुर्घटना में घायल विजय मिश्रा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे सोमवार की रात ही अपने आरके पुरम नई दिल्ली स्थिति आवास पहुंच गए। बक्सर खबर से हुई बातचीत में उन्होंने बताया चालक विजय यादव की हालत अभी भी स्थिर है। उन्हें आइसी यू में रखा गया है। मुझे सोमवार को ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मैं अपने आप को स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। कुछ तकलीफ है लेकिन, मैं दिनचर्या के सभी कार्य करने में पूर्ण सक्षम हूं।

अभी डाक्टरों ने कुछ दिन विश्राम करने की सलाह दी है। मिश्रा पिछले दिनों लखनउ से दिल्ली जाने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गए थे। गाड़ी में तीन लोग मौजूद थे। जिनमें सर्वाधिक चोट चालक विजय यादव को आई थी। उन्हें अस्पताल से अभी तक छुट्टी नहीं मिली है। यह हादसा 1 जून की रात हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here