अस्पताल से भागा -दो की हत्या करने वाला कुबेर मिश्रा

0
2302

बक्सर खबर : आपसी अदावत में दो लोगों की हत्या करने वाला कुबेर मिश्रा पुलिस सुरक्षा से भाग खड़ा हुआ है। यह घटना पन्द्रह अगस्त की सुबह नौ बजे के लगभग पटना में हुई। उसे आइजी एमएस में उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। स्वतंत्रता दिवस का मौका देख वह भाग खड़ा हुआ। इसके विरूद्ध ब्रह्मपुर थाने में मुकदमा संख्या 287/14 दर्ज है। प्राथमिकी के अनुसार कुबेर ने अन्य तीन के सहयोग से नीरज व प्रदीप यादव की हत्या कर दी थी। घटना योगियां गांव में हुई। मृतक और हमलावर सभी इसी गांव के रहने वाले थे। गोलीबारी में अन्य तीन घायल भी हुए। जिनका नाम संजय यादव, मंटू यादव व रीतेश यादव था। 16 अक्टूबर 014 को हुई इस घटना ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया था। प्रतिशोध की आग में दो दर्जन से अधिक पर प्राथमिकी हुई। पुलिस ने गांव में छापामारी कर एक लाइसेंसी बंदूक व दर्जनों जिंदा कारतूस बरामद किए थे। तब कुबेर को दबोचने के लिए लगातार छापामारी चल रही थी। 2 नवम्बर को डुमरांव के लाखन डीहरा गांव से इसे दबोचा गया था।इसके बाद से ही मिश्रा जेल में था।  इस बीच स्वास्थ्य संबंधि परेशानी के कारण उसे ग्याहर अगस्त को बक्सर जेल से पटना रेफर किया गया था। वहां से भाग निकलने में सफल रहा। इसकी पुष्टि जले अधीक्षक संजय चौधरी ने की। कुबेर की हालिया स्थिति पता करने पर ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि इसकी मां मुखिया का चुनाव भी लड़ी थी। इसकी योजना उसी ने बनायी थी। फिलहाल उसके भाग निकलने से गांव के उस वर्ग में दहशत का माहौल है। जिन लोगों की खुली अदावत उसके साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here