अस्पताल में मचा कोहराम, तीन घायल हजारों का नुकसान

0
2899

बक्सर खबरः शनिवार शाम 7:30 बजे डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में अफरातफरी मच गई। देखते-देखते लाठियां व ईंट पत्थर चलने लगे। चारों तरफ भगदड मच गई । हुआ कुछ यू कि 18 मार्च को वार्ड पांच के बंशराज के गली में हुई मारपीट हुई थी। घायल लोगों का मेडिकल रिर्पोट लेने पंकज दूबे की टीम शाम में सरकारी अस्पताल पहुंची थी। तभी उद्देश्वर सिंह का दल भी पहुंच गया फिर क्या। दोनों तरफ से वाद- विवाद शुरू हो गया। चटकने लगी लाठी।

जिसमें उद्देश्वरसिंह के पक्ष से धरौली निवासी शैलेश कुमार सिंह के अलावे एक गार्ड व एक अस्पताल कर्मी घायल हो गए। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने की। उन्होनें कहा कि अभी तक दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। परन्तु पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। वैसे यह भी अंदेशा है कि अस्पताल प्रशासन भी इसमें प्राथमिकी करेगा। क्योंकि मारपीट के दौरान सरकारी संपति का नुकसान हुआ है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उसमें लाइसेंसी हथियार भी बरामद हुआ था। एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here