असलहे के साथ गिरफ्तार हुआ संतोष पासवान का पनाहगार

0
1489

बक्सर खबर : मुफस्सिल थाना के करहसी गांव से फूल बाबू साह उर्फ पतरु साह को गिरफ्तार किया गया है। उसके घर से एक एकनाली बंदूक व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस को यह सफलता शनिवार को मिली। गिरफ्तारी में एसटीएफ ने सहयोग किया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि साह अपराधियों को मददगार है। इसके यहां मोस्ट वांटेड अपराधी संतोष पासवान भी आता- जाता रहता है। इस सिलसिले में पूछने पर कप्तान उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ हो रही है। इसके पिछले रिकार्ड की जानकारी ज्ञात नहीं है। पकड़ा गया असलहा अवैध है। यह उसके पास कहां से आयी। इसकी जानकारी  ली जा रही है। पुलिस जो भी कहे, पर यह बात किसी से छिपी नहीं है। मुफस्सिल थाना के महदह का रहने वाला संतोष करहसी में अक्सर आता जाता रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here