असम में जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

0
313

बक्सर खबरः भाजपा गठबन्धन को असम में मिले पूर्ण बहुमत से जिला भाजपा में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस अवसर पर भाजपा की जिला इकाई द्वारा नगर में ढोल-बाजे के साथ जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह के नेतृत्व में विजय जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्थानीय कुंवर सिंह चैक पर समाप्त हुआ। विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए जमकर मिठाई खिला बधाई दी। जमकर नारे भी लगे कि ‘‘पुरी अब तैयारी है, असम जीता अब उत्तर प्रदेश की बारी है’’। चारो राज्यों में भाजपा के बढ़े जनाधार के साथ ही असम में मिले पूर्ण बहुमत से पुरे देश में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। विजय जुलूस में पार्टी के परशुराम चतुर्वेदी, रामकुमार सिंह, विश्वनाथ राम, राणा सिंह, सचितानन्द सिन्हा, पुनील सिंह, अमर जायसवाल, संजय शाह, अमरेन्द्र पाण्डेय, प्रदीप केशरी, अमीत मिश्रा, तेजप्रताप सिंह, प्रहलाद गुप्ता, राजीव वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here