अश्विनी चौबे को मिल सकती है केन्द्रीय कैबीनेट में जगह

0
2316

बक्सर खबर : बक्सर के भाजपा सांसद अश्विनी चौबे को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है। ऐसी चर्चा जोर-शोर से इलेक्ट्रानिक मीडिया में चल रही है। रविवार को मंत्रीमंडल का विस्तार होना है। ऐसे में ब्राह्मण लाबी के चार लोगों को मंत्री पद दिए जाने की बात हो रही है। जिसमें बिहार से अश्विनी चौबे का नाम सामने आ रहा है।

सूत्रों का यह कहना है उन्हें रेल राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन यह सब विस्तार से पूर्व संभावना ही है। अटकलों के बीच यह सूचना भी मिली है। आरा के सांसद पूर्व गृह सचिव आरके सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन यह भी तय माना जा रहा है। मोदी किसको मंत्री बनाएंगे यह वे ही जानते हैं।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here