अब पांच को होगी ददन मामले की सुनवायी

0
709

क्सर खबर : राजद नेता रामजी यादव के साथ मारपीट करने के मामले में ददन यादव को फिर न्यायालय से बीस दिन की मोहलत मिल गयी है। इसकी असली सुनवायी अब पांच जनवरी को होगी। ददन समेत इस मामले के सभी अभियुक्तों के खिलाफ गुरुवार को आरोप गठन होना था। लेकिन, एक अभियुक्त भुअर यादव की टांग टूटी है। जो पटना में इलाज रत है। वह इस तिथि को भी उपस्थित नहीं हुआ। जिसकी वजह से दूसरी बार अगली तिथि दी गयी है। पिछली दफे सात दिसम्बर को सुनवायी हुयी थी। तब भी यह तर्क दिया गया था। भुअर अस्पताल में है। न्यायालय ने पन्द्रह दिसम्बर की तिथि दी थी। पर इस डेट को भी वह अभियुक्त उपस्थित नहीं हुआ।
क्या है मामला
बक्सर : वर्ष 2005 से चल रहे मुकदमें की सुनवायी एडीजे प्रथम रामनरायण सेवक पांडेय की अदालत में चल रही है। वर्ष दो हजार पांच में रामजी यादव के साथ डुमरांव विधायक ददन यादव और उनके लोगों ने मारपीट की थी। यह मुकदमा तब से चल रहा है। इस बीच इसकी सुनवायी के लिए ददन ने हाई कोर्ट का सहारा लिया। वहां से उनको राहत मिल गयी। रामजी इस मुकदमें को सर्वोच्च न्यायालय ले गए। वहां से इसकी सुनवायी के लिए निचली अदालत में भेज दिया गया। अब सुनवायी का समय आ गया है। सभी अभियुक्तों पर आरोप गठन होना है। इसके लिए उनका न्यायालय में श शरीर उपस्थित होना अनिवार्य है। अभियुक्तों के अनुपस्थित रहने के कारण आरोप का गठन नहीं हो पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here