अब पड़ा भांग की फैक्ट्री पर छापा, चार क्विंटल बरामद

0
1222

बक्सर खबर : जिले में नशे का कारोबार खूब चल रहा है। सुबह में शराब, दोपहर में गांजा और रात आठ बजे भांग की गोली बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा गया। सूचना के अनुसार नया भोजपुर सोनार टोली में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। मोदक कहीे जाने वाली भांग की गोली बनाने की दो मशीन के साथ 160 किलो निर्मित,्र 260 किलो पाउडर मौके से बरामद किया गया। यह धंधा जितेन्द्र वर्मा के यहां चल रहा था। उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना के अनुसार नया भोजपुर में यह उत्पाद विभाग का तीसरा छापा है। इससे पहले भी दो बार यहां मोदक बनाने की अवैध फैक्ट्री चलती पायी गयी थी।  इस संबंध में भोजपुर ओपी को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने माल जब्त किया और उसे उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया। इस पूरे अभियान के पीछे पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा का हाथ है। उन्होंने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here