अब तक 53 को पुलिस ने लिया हिरासत में

0
5637

बक्सर खबर : नगर परिषद चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूर्व से योजना बना रखी थी। मतदान से बाहर घंटे पहले ही वैसे लोगों को पुलिस ने अपना मेहमान बना शुरु किया। जो मतदान के दौरान व्यवधान पैदा कर सकते थे। यह सिलसिला रविवार की दोपहर तक चला। जो स्वयं थाने नहीं आए। पुलिस ने उनको टांग लिया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार बक्सर शहर में 25 तथा डुमरांव में कुल 28 लोग हिरासत में लिए गए। एक नजर इनकी सूची पर डालते हैं। जिन्होंने राजनीतिक तापमान के बीच पुलिस स्टेशन के तापमान का मूल्यांकन किया।

बक्सर में 25 रहे हिरासत में
बक्सर: जिला मुख्यालय में जिन लोगों को हिरासत में लिया गया उनमें, विजय वर्मा, राजेश यादव, हीरामन राम, धु्रव प्रसाद गुप्ता शिव सेना नेता, बबलु मिश्रा, रिशु, गोलू ठाकुर, रवि गुप्ता, सनि गुप्ता, सुनील कुमार, कंचन कुमार चौधरी, ओमप्रकाश उर्फ उमेश राय, सुरेश गुप्ता, महेश पांडेय, वासुकी नाथ गुप्ता, दीपक यादव, रंजीत कुमार सिंह, मो. इकबाल, वसीम, मुहम्मद मुहिम राइन, विजय कुमार, लक्ष्मी कांत पांडेय, सुनील कुमार आदि को अपराह्न चार बजे तक हिरासत में रखा गया।
डुमरांव में 28 रहे हिरासत में
बक्सर : डुमरांव में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीन लोगों को हिरासत में लिया। उनमें ब्रह्मा ठाकुर, विष्णु ठाकुर, मोनू सिंह, दीपक तिवारी, सोनू कुमार सिंह, रोहित कुमार, रंजन केशरी, संतोष चौधरी, अजय प्रसाद, मो. अब्दुला हाशमी, पवन कुम्हार, गया प्रसाद चौरसिया, शत्रुघ्न प्रसाद, प्रमोद सिंह, गोपाल प्रसाद, अख्तर हुसैन, प्रेम प्रकाश सिंह, संतोष कुमार सिंह, राजकुमार राय, अखिलेश कुमार, डब्लू शर्मा, अभिषेक कुमार प्रसाद, ओम प्रकाश चौधरी, प्रमोद कुमार राय, सुरेश कुमार राय आदि को हिरासत में लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here