अपहरण केस में वार्ड पार्षद राजेश ने किया सरेंडर

0
896

बक्सर खबर : नगर परिषद के वार्ड सदस्य राजेश यादव शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष सरेडर कर गए। उनके खिलाफ अपहरण के एक मामले में वारंट जारी था। पुलिस ने सोहनी पट्टी स्थित उनके घर पर भी इस्तेहार चस्पा रखा था। इस बीच हाजिर नहीं होने की स्थिति में कुर्की जब्ती की तैयारी चल रही थी। जिसे देखते हुए राजेश यादव ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। राजेश के खिलाफ नया बाजार के वार्ड सदस्य संजय केशरी के भाई को अगवा करने का मामला दर्ज था। मुख्य पार्षद के चुनाव के समय यह हाई वोल्टेज अपहरण हुआ था। पार्षद को धमकी मिली थी कि अपने भाई की सलामती चाहते हो तो पार्षद के चुनाव में वोट नहीं डालना। इस मामले में संदीप यादव का नाम भी आया था। क्योंकि उसी ने अपहरण किया था। राजेश यादव उसके सहयोगी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here