अपराधियों ने लूट ली शादी में मिली बाइक

0
934

बक्सर खबर : तीन-चार दिन पहले जो बाइक दहेज में मिली थी। उसे अपराधियों ने शुक्रवार की शादी के दिन ही लूट ली। यह घटना मुफस्सिल थाना के भभुअर व नुआंव गांव के बीच हुई। नगर के सोहनी पट्टी इलाके में रहने वाले धर्मेन्द्र यादव को यह बाइक तिलक के दिन ससुराल पक्ष से मिली थी। उन्हीं की बारात बीती रात बक्सर से अटांव जा रही थी। उनके भाई सुमेश्वर यादव बाइक चलाते हुए जा रहे थे। पीछे एक और युवक बैठा था। रास्ते में पल्सर सवार तीन अपराधियों ने असलहे के बल पर उनको रोक लिया। जबरन लाल रंग की ग्लैमर छिन ली और चलते बने। घटना रात आठ बजे के लगभग हुई। इसकी प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में दर्ज की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here