अपने घर में दूसरे के साथ सो रही थी महिला, तीसरे ने मारा चाकू

0
4670

बक्सर खबर : नगर के शांति नगर मुहल्ले में बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने दो लोगों को चाकू से गोद दिया। घायल रामनाथ यादव (35) को उसके बेटे लेकर अस्पताल पहुंचे। पीछे से घायल महिला सोना देवी भी पहुंची। उसे भी एक दो जगह चोट लगी थी। अस्पताल के लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने को दी। पुलिस ने फर्द बयान दर्ज किया तो पता चला दोनों एक की घर में सो रहे थे। तभी किसी अज्ञात ने चाकू से इनके उपर हमला कर दिया। उसका मुख्य निशाना रामनाथ यादव था। जिसके साथ लेटी महिला सोना देवी भी उसकी जद में आ गई।

पूछताछ में पता चला महिला अपने झोपड़ी नुमा घर में उस गैर पुरुष के साथ सो रही थी। शनिवार की रात डेढ़ बजे के लगभग किसी ने हमला किया। जिसमें दोनों घायल हो गए। सोनी देवी के पति जवाहर प्रसाद घटना के वक्त कहां थे। यह पूछने पर नगर कोतवाल राघव दयाल ने कहा मामले की तहकीकात चल रही है। घटना के वक्त कहां थी। पुलिस ने यह बताया कि रामनाथ यादव को गहरी चोटें आई हैं। उसे रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here